Asan Kist Yojana | आसान किस्त योजना | UP Asan Kist Yojana Apply Online | asan kist yojana online registration | uppcl asan kist yojana registration | asan kist yojana csc
Table of Contents
Intro of Asan Kist Yojana
Asan Kist Yojana :- जैसे की हम और आप सभी व्यक्ति हैं जानते हैं कि हमारे भारत देश में काफी सारे ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इसी आर्थिक कमजोरी के कारण से वह बिजली का बिल भरने में असमर्थ हैं | ऐसे सारे व्यक्तियों के लिए यूपी सरकार ने यूपी आसान किस्त योजना 2023 को शुरू किया है | प्यारे दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए से बताएंगे कि आप कैसे यूपी आसान किस्त योजना में आवेदन कर सकते हैं और इसी के साथ साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि यूपी आसान किस्त योजना क्या है?
इस योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? क्या इस की पात्रता हैं? और इसके दस्तावेज क्या हैं? इसके उद्देश्य क्या हैं? अप्लाई करने की प्रक्रिया आदि | अगर आप योजना के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं या इससे जुड़ी सारी आवश्यक जानकारी लेना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़े |
यूपी Asan Kist Yojana 2023 क्या है?
योजना 2023 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शुरू की है | योजना के तहत जो पैसे की कमजोरी के कारण से बिजली का बिल जमा नहीं कर पाते हैं और बिजली का बिल जमा करने में असमर्थ हैं तो व्यक्ति किस्तों में बिजली का बकाया बिल जमा कर सकते हैं | शहरी उपभोक्ताओं के लिए 12 किस्तों में बकाया बिल का भुगतान इस योजना के अंतर्गत किया जाएगा तथा ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 24 किस्तों में बकाया बिल का भुगतान किया जाएगा |
यूपी आसान किस्त योजना की नई अपडेट-
राज्य के जिन व्यक्तियों ने इस योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण करवाने के लिए बाद बकाया किस्तों को जमा नहीं किया है उन सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन को काट दिया जाएगा | विभाग के अनुसार डिवीजन क्षेत्र के नगर में इस योजना के लिए 3035 व ग्रामीण क्षेत्र में 14050 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया था जिन के पश्चात विभाग ने इन बकाया दार उपभोक्ताओं के बाकी की राशि को किस तो मैं कर दिया था |
लेकिन कुछ उपभोक्ताओं द्वारा इन माह की किस्तों को जमा नहीं किया गया है इसी को मद्देनजर रखते हुए विभाग ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं से वसूली के साथ साथ ही कनेक्शन के लिए अभियान भी शुरू करने की तैयारी की है | इसे भी देखे >> कृषि उड़ान योजना क्या है? ऑनलाइन आवेदन : PM Krishi Udan Yojana
यूपी Asan Kist Yojana 2023 की हाइलाइट्स-
आर्टिकल किसके बारे में है | यूपी आसान किस्त योजना |
किस ने लांच की स्कीम | उत्तर प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के नागरिक |
उद्देश्य | बकाया बिजली के बिल की राशि को आसान किस्तों में बांधना |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.upenergy.in/uppcl |
साल | 2023 |
स्कीम उपलब्ध है या नहीं | उपलब्ध |
यूपी Asan Kist Yojana किसके लिए हैं और इस योजना के तहत कितने पैसों का भुगतान करना होगा?
यूपी Asan Kist Yojana सारे घरेलू शहरी और ग्रामीण 4 किलोवाट तक के लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए हैं | मूलधन राशि का 5 फ़ीसदी या न्यूनतम ₹1500 के साथ बिल का भुगतान इस यूपी आसान किस्त योजना के अंतर्गत करना होगा | अगर मूलधन राशि का 5 फ़ीसदी ₹1500 से कम है तो उपभोक्ता को कम से कम ₹1500 जमा करने अनिवार्य होंगे | किस्त की राशि के साथ-साथ उपभोक्ता को वर्तमान बिल का भी भुगतान करना अवश्य होगा |
यूपी आसान किस्त योजना में कब पंजीकरण निरस्त किया जा सकता है?
यूपी योजना के अंतर्गत अगर कोई पंजीकृत व्यक्ति किसी महीने पर और वर्तमान बिल का भुगतान नहीं कर पाते हैं तो उसे अगले महीने दो और दो बिल का भुगतान अवश्य करना होगा | अगर बहन 2 महीने तक लगातार किस्त का तथा वर्तमान बिल का भुगतान नहीं कर पाया तो उसका पंजीकरण भी निरस्त कर दिया जाएगा | कम से कम 500000 उपभोक्ताओं को इस योजना के अंतर्गत लाभ मिलेगा |
यूपी Asan Kist Yojana का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी Asan Kist Yojana को शुरू सभी राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए कराया गया है | वह व्यक्ति जो आर्थिक तंगी के कारण बिजली का बिल जमा नहीं कर पाते हैं, तो वह इस उत्तर प्रदेश आसान किस्त योजना 2023 के अंतर्गत सारे घरेलू शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को आसान किस्तों में बिल का भुगतान करने की सुविधा दी जाएगी | इसे भी पढ़े >> हरियाणा किसान मित्र योजना क्या है? 2023: Haryana Kisan Mitra Yojana
यूपी आसान किस्त योजना के मुख्य बिंदु-
- उत्तर प्रदेश असंगठित योजना 2023 के तहत सारे घरेलू शहरी एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को किस्तों में बिल का भुगतान करने की सुविधा दी जाएगी |
- उपभोक्ता धनराशि का 5% या न्यूनतम ₹1500 के साथ वर्तमान बिल का इस योजना के अंतर्गत भुगतान कर सकते हैं |
- 12 किस्त शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए बनाई जाएंगी तथा 24 किस्ते ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए बनाई जाएंगी |
- कम से कम महीने की किस्त की राशि ₹1500 होगी |
- अगर उपभोक्ताओं ने सभी किस समय से जमा की हैं तो सारा चार्ज मूल रूप से माफ कर दिया जाएगा |
- अगर किसी उपभोक्ता ने 2 माह तक किस्त और वर्तमान बिल का भुगतान नहीं किया है तो उसका पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा |
- जिनका पंजीकरण निरस्त हो गया है उन सभी उपभोक्ताओं को सर चार्ज में कोई छूट नहीं दी जाएगी |
- हर महीने की किस्त के साथ वर्तमान बिल देना जरूरी होगा |
उत्तर प्रदेश आसान किस्त योजना 2023 की पात्रता-
- उपभोक्ता को इस योजना का लाभ उठाने के लिए उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना जरूरी है |
- सिर्फ घरेलू 4 किलो वाट के कनेक्शनों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा |
- अगर उपभोक्ता ने सभी किस्त और बिल का भुगतान टाइम से किया है तो ब्याज माफ कर दिया जाएगा |
- यूपी आसान किस योजना में पंजीकरण कैसे करें?
- अगर आप यूपी Asan Kist Yojana में पंजीकरण करना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनको फॉलो करें
पुराना पंजीकरण-
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा |
- इसके पश्चात आपके सामने होमपेज खुलकर आ जाएगा |
- अब आपको बिल पेमेंट सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म Asan Kist Yojana रूरल पर क्लिक करना होगा |
- फिर इसके बाद आपको लॉगिन के लिंक पर क्लिक करना होगा |
- इसके बाद आप अपने अकाउंट नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगइन कर सकते हैं |
- फिर आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा |
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सारी पूछी गई जानकारी जैसे कि अकाउंट नंबर, सर्विस कनेक्शन नंबर, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा और रजिस्टर के बटन पर क्लिक करना होगा |
- इस प्रकार आप यूपी Asan Kist Yojana में पंजीकरण कर पाएंगे |
नया पंजीकरण-
- सबसे पहला आपको उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा |
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा |
- इसके बाद आपको बिल पेमेंट सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म किस योजना रूरल पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको लॉगिन के लिंक पर क्लिक करना पड़ेगा |
- इसके पश्चात आपको रजिस्टर के लिंक पर क्लिक करना होगा और अपना यूजर नेम और पासवर्ड क्रेट करना होगा |
- फिर आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा |
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी पूछी गई जानकारी जैसे कि अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर सर्विस कनेक्शन नंबर आदि दर्ज करना होगा और रजिस्टर के बटन पर क्लिक करना होगा |
- इस प्रकार आप यूपी Asan Kist Yojana में नया पंजीकरण कर पाएंगे |
Read more info >> UP Ration Card New List