Rajasthan Aapki Beti Yojana | राजस्थान आपकी बेटी योजना | aapki beti yojana rajasthan form pdf | aapki beti yojana rajasthan | aapki beti yojana in rajasthan application form pdf | aapki beti yojana rajasthan 2019 2018-19
Table of Contents
Intro of Rajasthan Aapki Beti Yojana
Rajasthan Aapki Beti Yojana :- सरकार के द्वारा शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए बहुत सारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं | प्यारे दोस्तों आज हम आपको अपने आर्टिकल के जरिए से राजस्थान सरकार की ऐसी ही एक योजना से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए जा रहे हैं |
जिस योजना का नाम राजस्थान आपकी बेटी योजना है | इस आर्टिकल को पढ़कर आपको इस योजना से जुड़ी सारी आवश्यक जानकारी मिल जाएगी | जैसे कि इसकी विशेषताएं, राजस्थान आपकी बेटी योजना क्या है? इसके लाभ, उद्देश्य, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और पात्रता आदि तो प्रिय मित्रों अगर आप राजस्थान आपकी बेटी योजना 2023 से जुड़ी सारी आवश्यक जानकारी लेना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें | और इस योजना का लाभ उठाएं |
Rajasthan Aapki Beti Yojana 2023 क्या है?
राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है | राजस्थान की उन बालिकाओं की शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय मदद इस योजना के अंतर्गत दी जाएगी | जिनके माता-पिता का या फिर माता-पिता में से किसी एक का स्वर्गवास हो गया हो | Rajasthan Aapki Beti Yojana 2023 उन सारी लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है | इस योजना का लाभ केवल वही बेटियां ले सकती हैं जो कि गरीबी रेखा से भी नीचे आते हैं |
राजस्थान आपकी बेटी योजना को 2004 से 2005 में शुरू किया गया था | इस योजना की एक खास बात यह है कि इस योजना का लाभ केवल राजकीय विद्यालय, सरकारी विद्यालय या फिर अर्ध सरकारी विद्यालय में अध्ययन अस्त छात्राएं ही ले सकती हैं |पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक सालाना आर्थिक इस योजना के अंतर्गत मदद दी जाती है | इस योजना को बालिका शिक्षा फाउंडेशन जयपुर के द्वारा संचालित किया जाता है | इस योजना के लिए विद्यालय के संस्था प्रधान के जरिए से छात्रा का फॉर्म भरा जाता है | इस फॉर्म को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ डिस्ट्रिक्ट शिक्षा अधिकारी कार्यालय ऑफिस में भेजा जाता है |
Rajasthan Aapki Beti Yojana की वित्तीय मदद-
कक्षा | वित्तीय सहायता |
कक्षा 1 | Rs 2100/- |
कक्षा 2 | Rs 2100/- |
कक्षा 3 | Rs 2100/- |
कक्षा 4 | Rs 2100/- |
कक्षा 5 | Rs 2100/- |
कक्षा 6 | Rs 2100/- |
कक्षा 7 | Rs 2100/- |
कक्षा 8 | Rs 2100/- |
कक्षा 9 | Rs 2500/- |
कक्षा 10 | Rs 2500/- |
कक्षा 11 | Rs 2500/- |
कक्षा 12 | Rs 2500/- |
राजस्थान आपकी बेटी योजना मैं बढ़ाई गई वित्तीय सहायता-
Rajasthan Aapki Beti Yojana 2023 के शुरुआत स्तर में राजस्थान सरकार के द्वारा कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक 11 सो रुपए की आर्थिक मदद दी जाती थी | और कक्षा 9 से कक्षा 12 तक ₹1500 की आर्थिक मदद दी जाती थी | अब इस राशि को ₹1000 से बढ़ा दिया गया है |
क्योंकि अब राजस्थान आपकी बेटी योजना के अंतर्गत कक्षा एक से कक्षा 8 तक 21 सो रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है | और कक्षा 9 से कक्षा 12 तक ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है | यह योजना छात्राओं को शिक्षा की तरफ प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है | इस योजना के जरिए से अब राजस्थान की छात्राएं अच्छी शिक्षा लेने के लिए प्रेरित होंगी और राजस्थान के निर्माण में भी अपनी भूमिका अदा करेंगे |
Rajasthan Aapki Beti Yojana 2023 की हाईलाइट-
योजना का नाम | राजस्थान आपकी बेटी योजना |
किस ने लांच की | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राजस्थान की छात्राएं |
उद्देश्य | छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rajshaladarpan.nic.in/ |
साल | 2023 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन |
Rajasthan Aapki Beti Yojana का मुख्य उद्देश्य-
राजस्थान आपकी बेटी योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि राजस्थान की सारी गरीबी रेखा से नीचे आने वाली बालिकाओं को शिक्षा देने के लिए प्रोत्साहन करना है | इस योजना के जरिए से बालिकाओं की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी | यह है आर्थिक सहायता उन छात्राओं को दी जाएगी जो राजकीय सरकारी या अर्ध सरकारी विद्यालयों में अध्ययन करती हैं |
जिससे कि वह अपनी शिक्षा अच्छे तरीके से ले सकें और राज्य के निर्माण में अपना योगदान दे सकें | यह प्रोत्साहन राशि उन बेटियों को दी जाती है जिनके माता-पिता या फिर माता-पिता में से किसी एक का स्वर्गवास हो गया हो | जिससे कि वह अपनी शिक्षा आगे की ओर कर सकें और वह अपने भविष्य में आगे की तरफ बढ़ सकें | इसे भी पढ़े >> झटपट बिजली कनेक्शन योजना 2023: Jhatpat Connection Yojana
Rajasthan Aapki Beti Yojana 2023 की विशेषताएं और लाभ-
- राजस्थान सरकार के द्वारा Rajasthan Aapki Beti Yojana को शुरू किया गया है |
- इस योजना के तहत उन छात्राओं की शिक्षा लेने के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाएगी |
- जिनके माता-पिता या फिर माता-पिता में से किसी एक का स्वर्गवास हो गया हो |
- वह सभी छात्राएं शिक्षा लेने के लिए प्रोत्साहित हो सकेंगी इस योजना के अंतर्गत |
- इस योजना का लाभ केवल वही छात्राएं ले सकती हैं जो गरीबी रेखा से भी नीचे आती हैं |
- पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता दी जाएगी |
- 2004 से 2005 में यह योजना शुरू की गई थी |
- Rajasthan Aapki Beti Yojana 2023 का लाभ केवल राजकीय विद्यालय, या अर्ध सरकारी विद्यालय में अध्ययन छात्रा ही ले सकती हैं |
- बालिका शिक्षा फाउंडेशन जयपुर द्वारा इस योजना को संचालित किया जाता है |
- Rajasthan Aapki Beti Yojana के तहत विद्यालय के संस्था प्रधान के जरिए से बालिका का फॉर्म भरा जाता है |
- इस फॉर्म को जरूरी दस्तावेजों के साथ डिस्ट्रिक्ट शिक्षा अधिकारी कार्यालय ऑफिस में भेजा जाता है |
- कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक ₹2100 की आर्थिक सहायता इस योजना के अंतर्गत दी जाती है |
- और कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है |
राजस्थान आपकी बेटी योजना की पात्रता-
- आवेदक जो है वह राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- छात्रा सरकारी स्कूल में अध्ययन होनी चाहिए |
- प्राइवेट स्कूल में अध्ययनरत छात्रा योजना का लाभ नहीं ले सकती |
- छात्रा जो है वह गरीबी रेखा से भी नीचे अपना जीवन यापन करने वाले परिवार से होनी चाहिए |
- आवेदक के माता-पिता या फिर माता-पिता में से किसी एक का स्वर्गवास हो गया हो |
Rajasthan Aapki Beti Yojana 2023 मैं आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज-
- माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- गत वर्ष का परीक्षा फल
- बीपीएल राशन कार्ड
- बैंक अकाउंट पासबुक की फोटो कॉपी
राजस्थान आपकी बेटी योजना मैं आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको शाला दर्पण राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- फिर आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा |
- इस होम पेज पर आपको आपकी बेटी के लिंक पर क्लिक करना पड़ेगा |
- फिर आपको यहां से Rajasthan Aapki Beti Yojana का एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा |
- इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकालना पड़ेगा |
- अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म में पूछे गए सारी आवश्यक जानकारी जैसे की छात्रा का नाम, माता का नाम, पिता का नाम, कक्षा, जन्मतिथि आदि भरनी होगी |
- फिर आपको सारे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा |
- इसके बाद आपको यह फॉर्म अपने संस्था प्रधान से सत्यापित या प्रमाणित करवाना होगा |
- अब आपको यह फोन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ऑफिस में जमा करना होगा |
- इस प्रकार से जो है आप राजस्थान आपकी बेटी योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे |
कांटेक्ट इनफार्मेशन-
प्यारे दोस्तों आज हमने अपने इस आर्टिकल के जरिए से आपको राजस्थान आपकी बेटी योजना से जुड़ी सारी आवश्यक जानकारी दे दी हैं | अगर आप अभी भी किसी प्रकार की दिक्कत या समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके या फिर इमेल लेकर अपनी परेशानी या समस्या का समाधान स्वयं ही अपने घर बैठे कर सकते हैं | हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी निम्न प्रकार दी गई हैं | प्रिय मित्रों हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद |
- Helpline Number- +919416324297
- Email Id- [email protected]
Read more info >> हरियाणा किसान मित्र योजना क्या है?